अलवर जिले में पंचायत राज के पहले चरण के चुनाव की वोटिंग 22 और 24 अक्टूबर को होगी। पहले चरण में अलवर में 11 में से 6 पंचायत समितियों (रामगढ़, मुबारिकपुर, गोविंदगढ़, खेड़ली सौंखर, रैणी और कठूमर) के चुनाव हैं। इन 6 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य के कुल 112 वार्ड हैं, लेकिन रैणी पंचायत समिति के वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव हो गया। सभी 6 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 2 वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतारे, वहीं बीजेपी के 6 वार्डों में प्रत्याशी नहीं है। इन 6 पंचायत समितियों में पहले चरण में ही जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। अलवर में कुल 39 जिला परिषद सदस्य की सीट हैं। रामगढ़ के वार्ड 2 से बीजेपी व कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं है। यहां चारों प्रत्याशी निर्दलीय हैं। मुबारिकपुर के वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, गोविंदगढ़ में 4 वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी नहीं, रामगढ़ में वार्ड 11 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, कठूमर में वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, रैणी के वार्ड 14 से और वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं हैं। रैणी के वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी देवी निर्विरोध चुन ली गईं हैं। वहां पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग नहीं होगी। केवल जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। अब ये जानिए किस पंचायत समिति में किस-किस वार्ड में कौन प्रत्याशी हैं। किनके बीच में चुनावी मुकाबला है। मुबारिकपुर पंचायत समिति प्रत्याशी सूची गोविन्दगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में कौन आमने-सामने - खेड़ली-सौंखर पंचायत समिति के 15 वार्डों में कौन आमने-सामने - प्रत्याशी कौन-कौन रामगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों में कौन आमने-सामने - कठूमर पंचायत समिति के 23 वार्डों में कौन-कौन आमने-सामने रैणी पंचायत समिति के 27 वार्डों में कौन आमने-सामने -