अलवर जिले में पंचायत राज के दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग 28 और 30 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में अलवर में 11 में से 5 पंचायत समितियों (थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, उमरैण ) में चुनाव होंगे। जबकि पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में (रामगढ़, मुबारिकपुर, गोविंदगढ़, खेड़ली सौंखर, रैणी और कठूमर) के चुनाव होंगे। दूसरे चरण की 5 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य के कुल 109 वार्ड हैं। मालाखेड़ा के वार्ड 8 और 19 में बीजेपी प्रत्याशी नहीं है। वहीं उमरैण के वार्ड 1 से कांग्रेस और वार्ड 2, 21 व 22 से बीजेपी उम्मीदवार नहीं है। इसी तरह राजगढ़ में वार्ड 8 में बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला है। इसके अलावा अन्य वार्डों में निर्दलीय भी टक्कर देंगे। वहीं थानागाजी में वार्ड 12, 15, 18, 20 में बीजेपी और कांग्रेस की आमने-सामने की टक्कर है। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 4 में कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा। इसके अलावा वार्ड 5, 6, 11 व 12 में बीजेपी ने प्रत्याशी नहीं उतारा। बाकी जगहों पर निर्दलीयों के बीच भी मुकाबला रहेगा। पहले चरण में रैणी पंचायत समिति के वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव हो गया। सभी 6 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 2 वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतारे। वहीं बीजेपी के 6 वार्डों में प्रत्याशी नहीं हैं। इन 6 पंचायत समितियों में पहले चरण में ही जिला परिषद सदस्य के चुनाव होंगे। रामगढ़ के वार्ड 2 से बीजेपी व कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं हैं। यहां चारों प्रत्याशी निर्दलीय हैं। मुबारिकपुर के वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, गोविंदगढ़ में 4 वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी नहीं, रामगढ़ में वार्ड 11 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, कठूमर में वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं, रैणी के वार्ड 14 से और वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी नहीं हैं। पंचायत समिति मालाखेडा के 23 वार्ड : बीजेपी, कांग्रेस तथा अन्य व निर्दलीय प्रत्याशी पंचायत समिति उमरैण के 25 वार्ड : कहां-कौन प्रत्याशी पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ में कुल 17 वार्ड - जानिए किस वार्ड में किन-किन के बीच मुकाबला अलवर-पहले चरण में 111 वार्डों में चुनाव, 1 में निर्विरोध:बीजेपी ने 6 और कांग्रेस ने 2 वार्डों में नहीं उतारे प्रत्याशी, जानिए किन-किन के बीच होगा मुकाबला