अलवर शहर में आज ट्रैफिक थाना पुलिस ने 18 मॉडिफाइड बाइक जब्त कर ली। अधिकतर बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, जो पटाखों की तरह धमाके करते हुए निकलते हैं। इससे एक दिन पहले गोविंदगढ़ में तेज धमाके करने वाली बाइक को जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। करीब 50-60 लोगों के पथराव में थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि गैर कानूनी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 500 साइलेंसर पर चलाया था बुलडोजर अलवर ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय ने बताया कि युवक मॉडिफाइट बाइक से तेज धमाके करते हैं। अलवर पुलिस की ओर से लगातार जब्ती की कार्यवाही जारी है। पिछले दो-तीन महीने में 150 से ज्यादा बाइक जब्त है। करीब 3 महीने पहले 500 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था। उसके बाद मॉडिफाइड बाइक की संख्या कम हुई है लेकिन हमारी टीम कराबर मुस्तैद रहकर मॉडिफाइड बाइक जब्त करती हैं। ये खबर भी पढ़िए- थाने पर पथराव, थानाधिकारी घायल, VIDEO:बाइक जब्त करने पर 50 से ज्यादा लोगों ने किया हमला, 15 थानों से फोर्स बुलाई अलवर में 500 साइलैंसर पर चला बुलडोजर, VIDEO:कुत्ते-बिल्ली सहित पटाखों की तरह तेज आवाज निकालते थे, एएसआई बोले- बख्शा नहीं जाएगा