अलवर ACB ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते PWD एक्सईएन को रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी ने एईएन कृष्ण अवतार को अपने निवास स्थान स्कीम-8 से गिरफ्तार किया है। एईएन कृष्ण अवतार ने पेट्रोल पंप की NOC देने के एवज में एक लाख रुपए मांगे थे। एईएन कृष्ण अवतार को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB ने गिरफ्तार किया। एईएन के रिटायरमेंट में केवल 6 महीने बचे हैं। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ उसके घर से अरेस्ट किया है। बाद में आरोपी को अरावली विहार थाने लेकर आए। थाने में आने के बाद भी आरोपी कई बार मुस्कराते हुए दिखा। एनओसी के लिए लगवाए चक्कर, मांगे 1 लाख रुपए एसीबी के DSP सब्बीर ने बताया- परिवादी लक्ष्मणगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप लगाना चाहता था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी लेनी होती है। एनओसी के लिए वह कई बार विभाग के चक्कर लगा चुका था, लेकिन उसे एनओसी नहीं दी गई। आखिरी में एईएन कृष्ण अवतार ने परिवादी से 1 लाख रुपए मांगे। काफी कोशिश करने पर 35 हजार रुपए लेने पर अड़ा रहा। तब परिवादी ने एसीबी को शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने आरोपी एक्सईएन को ट्रैप करने का जाल बिछाया। परिवादी ने एक्सईएन को पहले 1 मई को 10 हजार रुपए दिए। इसकी पुष्टि होने के बाद बाकी के 25 हजार रुपए 3 मई को घर भिजवाने को कहा। जब लंच का समय हुआ तो एईएन स्कीम-8 के आवास आया। यहां आने पर परिवारदी ने एईएन को 25 हजार रुपए दिए। तब एसीबी ने उसे अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी बोला- मैंने नहीं मांगे, खुद देकर गया है अरेस्ट करने के बाद आरोपी एक्सईएन कृष्ण अवतार ने कहा- वह खुद पैसे देकर गया है। मैंने नहीं मांगे। वहीं एसीबी के अधिकारियों ने बताया- एक्सईएन के रिटायरमेंट में केवल 6 महीने बचे हैं। आखिरी समय में पत्नी को भी जेल भिजवा देता। असल में एईएन ने पहले परिवादी से कहा कि घर चले जाओ। वहां पत्नी है, उनको रुपए दे आना, लेकिन परिवादी ने ऐसा नहीं किया। एईएन के आने पर ही रुपए लेकर गया, तब उसे अरेस्ट किया गया। वरना पत्नी के हाथ में रुपए जाते तो उसे भी अरेस्ट करना पड़ सकता था।