अलवर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिले में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। 31 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 1 नवंबर को आंशिक बादल और 2 नवंबर को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। फिलहाल, अलवर में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम का मिजाज बदल सकता है।