अलवर जिले में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम पलट गया। थानागाजी और सरिस्का क्षेत्र में करीब एक मिनट तक तेज अंधड़ के साथ ओले गिरने से गर्मी से राहत मिली है। ओलों से मानों धरती पर सफेद चादर बिछ गई। अलवर शहर में मंगल विहार में रोड किनारे खड़ी बस पर पेड़ गिर गया। हालांकि, कई जगह घने बादल छाए रहे, जबकि शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। अलवर शहर में गुरुवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। जेल चौराहे के आसपास सहित कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी से तापमान गिर गया। शहर में दोपहर तक तेज गर्मी और उमस रही। बारिश के बाद मौसम में सुहावना हो गया, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। कभी भीषण गर्मी तो कभी अचानक बादल छाने से गर्मी से राहत मिली अलवर में पिछले सात दिनों से मौसम लगातार बदलता रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी अचानक बादल छाने से गर्मी से राहत मिली। इस दौरान दो बार ओले भी गिरे। गोविंदगढ़ क्षेत्र में तेज अंधड़ से लोग प्रभावित हुए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 दिन बाद बादल छाए रहेंगे, इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा, जिससे गर्मी का दौर और बढ़ जाएगा। अलवर शहर में पानी की किल्लत कम हुई मौसम बदलने से गर्मी का असर कम होने के कारण शहर में पानी की किल्लत कम हुई। इन दिनों शहर में पानी की भारी किल्लत है, लेकिन सात दिन से मौसम बदलने से पानी की डिमांड कुछ कम हुई है। शहर में मई के महीने में पानी की किल्ल्त पर आए दिन विरोध प्रदर्शन होते थे, जो इस बार अब तक कम हुए हैं।