अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र की मेडिकल कॉलोनी में बहन के घर आई महिला को उसके ही पति ने इतना पीटा की अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला ये था कि महिला ने किसी युवक के पेट में दर्द होने पर उसका पेट मसला था। उसका वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया। फिर शक करते हुए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। जो अलवर जिला अस्पताल में भर्ती है। यह घटना रात 11 बजे की है। मेडिकल कॉलोनी में रह रही महिला बिरमा देवी ने बताया कि उसी सगी बहन वीरवती अलावड़ा से आई थी। उसे जनाना अस्पताल में छोटे-मोटे काम की तलाश में आई थी। उसके घर पर लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव से एक युवक खुशीराम आया हुआ था। जिसके पेट में तकलीफ थी। उसका अस्पताल से भी एक्सरा कराया था। लेकिन ठीक नहीं हुआ। यहां उसकी बहन वीरवती ने कहा कि वह पेट मसल कर कुछ ठीक कर सकती है। उसने युवक खुशीराम का पेट मसला था। तब किसी ने वीडियो बना लिया। वह उसके पति श्रीचंद को भेज दिया। पति ने शक करते उसके बेटे सहित चार जनों ने आकर वीरवती को बुरी तरह पीटा है। उसके नाक, कान मुंह पर चोटें आई हैं। रात 11 बजे मारपीट करने के बाद श्रीचंद व उसके साथ आए लोग वापस चले गए। गंभीर हालत में वीरवती को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका यहीं पर इलाज जारी है। महिला बिरमा देवी का कहना है कि वह नगर निगम में काम करती है। उसका पति भी शराब पीता है। यह मामला होने के बाद वह खुद बच्चों के साथ घर से बाहर है। इधर, उसकी बहन को कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस को रात को भी शिकायत कर दी थी। उसके बाद से पुलिस जांच कर रही है। घायल महिला के 6 बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।