अलवर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अलवर शहर में किराए के कमरे पर रहकर कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रहा था। हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है। रैणी के बहादरपुर गांव निवासी रिंकू मीणा हादसे का शिकार हुआ। यह घटना दादर महुआ के बीच हुआ। सदर थाना क्षेत्र के दादर महुआ के पास रेलवे पटरी पर युवक रिंकू मीणा का शव शुक्रवार दोपहर को पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने बताया- ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस को युवक का पता चलने के बाद शव को जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पिता किसान, किराए के कमरे में रहकर करता पढ़ाई गांव के लोगों ने बताया- युवक रिंकू मीणा के पिता किसान हैं। वह गांव में खेती करते हैं। वहीं बेटा अलवर में किराए के कमरे पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। ट्रैक पर मृत मिलने के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। उधर, सदर थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच की जाएगी।