अमृतसर में एक जिम ट्रेनर ने अपने चेले को टी-शर्ट निचोड़कर अपना पसीना पिला दिया। बीते शनिवार (25 जुलाई) को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 8 सेकेंड के इस वीडियो में जिम ट्रेनर अपने चेले से कहता है- अगर तूने इसे पी लिया, तो तू तगड़ा हो जाएगा। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद जिम ट्रेनर को जमकर ट्रोल किया गया, जिससे उसे सोमवार (27 जुलाई) को नया वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी। साथ ही विवादित वीडियो डिलीट करना पड़ा। उसने कहा उसने यह वीडियो अपलोड नहीं किया। उसके चेले ने ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब उसे गालियां पड़ रही हैं। अमृतसर में तरनतारन रोड पर द रॉक जिम चलाने वाले ट्रेनर तेजबीर सिंह राणा उर्फ राणारॉक ने कहा- वीडियो से जिनकी भी भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। भविष्य में मैं इस तरह की कोई वीडियो अपलोड नहीं करूंगा। कंटेंट सोच समझकर बनाया जा जाएगा। माफी वाले वीडियो में राणारॉक ने ये बातें कहीं… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक निहंग कार में बैठे-बैठे सड़क किनारे खड़े होटल एजेंट को थप्पड़ मारता है। इसके बाद निहंग सिंह साथियों के साथ कार में बैठकर गोल्डन टेंपल के आसपास के इलाकों का दौरा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…