महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अगर मुस्लिम भी गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले होने चाहिए। अमृता ने यह बात महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही। राणे ने नवरात्रि में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का विरोध किया था। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी और 19 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग जगह गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा। अमृता ने कहा- डीजे से लोगों को परेशानी न हो अमृता फडणवीस ने गणेशोत्सव के दौरान डीजे और तेज संगीत को लेकर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाते समय सभी को सरकार और अदालतों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हमारे उत्सवों के कारण समाज या क्षेत्र के अन्य नागरिकों को कोई परेशानी न हो। घर पर यथासंभव धर्म का पालन करना अच्छा है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। नितेश राणे ने लगाया था लव-जिहाद का आरोप नितेश राणे ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था- कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर या हिंदू होने का ढोंग करके गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश करते हैं, माथे पर तिलक लगाते हैं। हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का खतरा बताते हुए हिंदू लड़कियों की सुरक्षा के लिए मुसलमानों को गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश न देने की मांग की थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की मांग का समर्थन करते हुए कहा था- जो लोग मूर्ति पूजा नहीं करते, उन्हें हिंदू धार्मिक आयोजनों में भाग नहीं लेना चाहिए। हरेक गरबा मैदानों में लोगों को प्रवेश से पहले अपनी पहचान दिखानी होगी और हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। विपक्ष ने VHP और राणे के रुख का विरोध किया, कहा- अमृता सीएम को समझाएं शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत: अमृता फडणवीस के बयान का समर्थन किया। उन्होंने अमृता से कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडल के उन नेताओं को भी समझाएं, जो इस तरह के बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अमृता के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की उनकी सोच सही है। उन्होंने सवाल किया कि अगर अमृता की राय यही है तो क्या वह मुख्यमंत्री से नितेश राणे को मंत्री पद से हटाने की मांग करेंगी। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे: VHP की गाइडलाइन सही नहीं है। ऐसे लोगों को हिंदुत्व का प्रमाणपत्र देने का अधिकार किसने दिया है। मुंबई के गरबा, नवरात्रि, दही-हांडी और गणेश उत्सव में लोग धर्म या जाति से पहले मुंबईकर हैं। मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद कैसे शुरू हुआ ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन, आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं। इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…