मंच पर सवालों के जवाब देने और अपने विचार रखने की बारी आई तो अंतिमा कंवर ने बाजी मार ली। सेंट सोल्जर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी-2026 में बीएससी प्रथम वर्ष की अंतिमा को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रतियोगिता में नीलाक्षी शर्मा और अलिजा केसर रनरअप रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक बाबूलाल शर्मा और प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र सिंह नामा ने बताया कि नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। इसमें तीन राउंड हुए। पहले राउंड में 56 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 20 छात्राएं दूसरे राउंड के लिए चुनी गईं। अंतिम राउंड में विचार-अभिव्यक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की अंतिमा कंवर ने अपने विचारों से प्रभावित किया। उन्होंने मिस फ्रेशर-2026 का खिताब जीता। नीलाक्षी शर्मा और अलिजा केसर रनरअप रहीं। प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा और सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. शिप्रा बारेगामा ने अंतिमा को क्राउन पहनाया। डॉ. शिप्रा बारेगामा ने छात्राओं को चुनौतियों का धैर्य से सामना करने, सफल बनने, आत्मनिर्भर रहने का संदेश दिया। हितेश शर्मा ने आयोजन की सराहना की। निदेशक बाबूलाल शर्मा ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का होगा। इस दौरान डॉ. हरिशंकर शर्मा, आकांक्षा शर्मा, प्रेरणा चौरसिया, अवधेश पारीक, मोहम्मद जुबेर, राजेश कुमार पटवा, अनिरुद्ध शर्मा, आशुतोष शर्मा, राहुल ग्वाला, रोहित कुमार शर्मा, विद्या गोयल, चेतना वर्मा, राबिया बसरी, राबिया खातून, खुशबू जांगिड़, संदीप वधावन और मीरा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।