श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में धानका समाज के लोगों को ST जाति सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल में बच्चों को एडमिशन तक में दिक्कत आ रही है। लोग सर्टिफिकेट पर जारी रोक हटाने की मांग करते हुए धान मंडी में बुधवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बीजेपी नेता मोहित छाबड़ा को चूड़ियां दी। महिलाओं ने कहा- राजस्थान सरकार हमारी महत्वपूर्ण मांग पर ध्यान नहीं दे रही। सरकार समाज के हित में कोई काम नहीं कर रही है। इसके विरोध में यह प्रतीकात्मक कदम उठाया है। ये है मामला समाज के जिलाध्यक्ष किशन धानका ने बताया-धाणका समाज के पूर्व जाति प्रमाण पत्र बनते आए हैं। धानका और धाणका बोलने में एक ही शब्द है। मगर पिछली सरकार में मौखिक रूप में बंद पड़े जाति प्रमाण पत्र के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं। लगातार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी सरकार के द्वारा जनजाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। नया सेशन शुरू, एडमिशन में दिक्कत धान मंडी धरना स्थल पर मौजूद सुनीता ने बताया- हम सुबह 11 बजे ही धरना स्थल पर पहुंच गईं थीं। हमारे एसटी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने में कठिनाई हो रही है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। जाति प्रमाण पत्र जारी करने पर मौखिक रोक लगी हुई है। इसे हटवाने के लिए हनुमानगढ़ में पिछले 8 महीनों से धरना चल रहा है। भाजपा नेता बोले- समाधान का प्रयास होगा भाजपा नेता मोहित छाबडा ने कहा- समाज की यह समस्या गम्भीर है। पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को भी इस बारे में बताया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे 3 दिन में सरकार से बात करके समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज के एक डेलिगेशन को सीएम से मिलवाने की कोशिश करेंगे।… यह खबर भी पढ़ें JEN को चूड़ियां पहनाई, लिपस्टिक लगाने की कोशिश की:थालियां बजाते हुए ऑफिस पहुंचे लोग; बोले- पानी के लिए अधिकारियों को जगाने आए हैं जैसलमेर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों के साथ आईं महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता (JEN) को चूड़ियां पहना दी। इसके बाद लिपस्टिक लगाने की कोशिश की, लेकिन साथ आए लोगों ने उनको रोक दिया। (पढ़़ें पूरी खबर)