भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018 बैच) की अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी का स्थान लिया है। कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों के तहत यह नियुक्ति की गई है। बीकानेर में आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं पदभार ग्रहण करने से पहले अपर्णा गुप्ता बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर में आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, निवर्तमान कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी को अब जयपुर में स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह के पद पर नियुक्त किया गया है। गतिविधियों की जानकारी ली पदभार संभालने के बाद अपर्णा गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की विकास को लेकर चल रहीं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं जैसे चुनाव, सामान्य, कोर्ट रूम, न्याय, जनसुनवाई, सतर्कता, राजस्व लेखा, राजस्व, विधि और विकास शाखा का निरीक्षण कर कार्यव्यवस्था समझी और आवश्यक निर्देश दिए। नव नियुक्त कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी, ताकि आमजन को उनका पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।