सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की तरफ से जिले में संचालित 18 राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी sje.rajasthan.gov.in पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान विद्यार्थी अधिकतम 3 छात्रावासों का विकल्प चुन सकेंगे। विभाग के उप निदेशक नगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। दूसरी सूची 23 अप्रैल, तीसरी 4 मई तथा चौथी सूची 11 मई को जारी होगी।