अजमेर में पंचायत चुनाव में इस बार पिछली बार से मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। इसका कारण ग्रामीण क्षेत्र में महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग-दिव्यांग में भी ज्यादा उत्साह देखा गया। जिला परिषद के 18 वार्ड, अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद को छोड़कर 25 ग्राम पंचायत, बड़ल्या, सिलोरा, भिनाय, अंराई की सभी ग्राम पंचायत में वोटिंग हुई। सुबह से मतदान प्रतिशत अच्छा रहा और दिन में इसमें और बढ़ोतरी हुई। अराई में सबसे ज्यादा 67.76 प्रतिशत वोटिंग हुई, वहीं अजमेर ग्रामीण में सबसे कम 63.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां देखिए पिछले चुनाव की स्थिति……