जोधपुर में चोरों ने आर्मी जवान के क्वार्टर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान ले गए। इस दौरान जवान गुरुद्वारा गया हुआ था, वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सुगन सिंह एन्कलेव, शिकारगढ़ में रविवार को शाम 7 बजे से रात सवा 11 बजे के बीच की है। आर्मी जवान जगजीत सिंह ने इसे लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जवान गुरुद्वारा गए हुए थे, पीछे से तोड़ा ताला पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, जगजीत सिंह पुत्र अनोख सिंह, आर्मी HQ 12 कॉर्प्स में कार्यरत हैं। अपने क्वार्टर संख्या 801/05 में निवास करते हैं। घटना के समय वे शाम 7 से रात 11:15 बजे तक गुरुद्वारा साहिब गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने मौके का फायदा उठाते हुए क्वार्टर का ताला तोड़ दिया। जवान के घर पहुंचने पर घटना का चला पता जब वो घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा है। चोर क्वार्टर से करीब 30 हजार रुपए नकद, 8 तोला सोना, एक पुराना मोबाइल (बिना सिम), एक लेडीज घड़ी और बैंक के एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित जवान की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच SI पूरण सिंह कर रहे हैं।