नाबालिग से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते वे धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म कराने नहीं पहुंचे। उन्होंने अंकपात रोड स्थित आश्रम में आराम किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को दोबारा अस्पताल जाने की संभावना है। आसाराम 21 अक्टूबर (बुधवार) से उज्जैन में हैं। वे बुधवार और गुरुवार को पंचकर्म कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को नहीं गए। चिकित्सालय के डॉ. निपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, आसाराम लंबे समय से सिर और कमर दर्द से परेशान हैं। इसी के इलाज के लिए वे अस्पताल आए थे। उन्हें 14 दिन तक पंचकर्म कराने की सलाह दी गई है। देखिए तस्वीरें आश्रम में जुट रहे अनुयायी आसाराम के उज्जैन पहुंचने की खबर के बाद अंकपात रोड स्थित आश्रम में अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी है। वे शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रहेंगे। इससे पहले मार्च 2025 में भी वे उपचार के लिए शहर आए थे। जोधपुर जेल में काट रहे उम्रकैद की सजा आसाराम को 31 अगस्त 2013 को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जोधपुर की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। गुजरात के गांधीनगर की अदालत ने भी उन्हें बलात्कार के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अगस्त 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से 85 वर्षीय आसाराम को पैरोल मंजूर की थी। 6 अक्टूबर 2026 को जोधपुर हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी। ………………………………………… आसाराम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... जमानत पर आसाराम इंदौर में प्रवचन दे रहा नाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम जमानत मिलने के बाद इंदौर पहुंचा। यहां कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर वह प्रवचन किया। समर्थकों से मिला और खुलकर बातचीत की। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने आश्रम के अंदर पहुंचकर यह दृश्य देखा। आसाराम का प्रवचन सुनने के लिए उसके आश्रम में एक हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। पूरी खबर पढ़ें…