सिरोही | श्री सिरोही जैन संघ के तत्वावधान में रविवार को आचार्य जगप्रज्ञसूरिश्वर आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश समारोह होगा। मंगल प्रवेश सुबह 8:45 बजे कांच मंदिर, सर के एम स्कूल सिरोही से शुरू होगा। आचार्य के सिरोही आगमन को लेकर सकल जैन समाज में उत्साह है। श्रद्धा का माहौल है। चातुर्मास में धर्म आराधना होगी। प्रवचन होंगे। स्वाध्याय होगा। -पेज 26 पर पढ़ें