झुंझुनूं के मोदी वर्ल्ड स्कूल की 3 छात्राओं ने 29वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 13 से 16 अप्रैल तक हुई इस प्रतियोगिता में छात्रा इरजा सोनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं छात्रा वृंदा चौहान ने टॉप-5 में जगह बनाई है। साथ ही जय चौधरी ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन स्कोर के आधार पर अब स्टेट लेवल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रिंसिपल ने पहनाए मेडल स्कूल में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत किया। कहा- खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। शूटिंग कोच विकास कालेर ने कहा- विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।