दीपावली के रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार, 22 अक्टूबर को बगड़ रोड जीएसएस से संचालित गांधी चौक फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक बंद रहेगी। इससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता (JEN) आदिल खान ने बताया कि विद्युत व्यवस्था के रखरखाव के कारण फीडर को निर्धारित समय के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान फौज का मोहल्ला, गांधी चौक, स्टेशन रोड, भार्गव मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, शहीदान चौक, बटवाला मोहल्ला, फुटला बाजार, कालती हवेली, सब्जी मंडी, मोदी मॉल और टीबड़ा मार्केट में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।