फेस्टिवल सीजन में ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक की डिमांड बढ़ी है। मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए लोग ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक खरीद रहे है। खास बात है कि सादे बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश के साथ ही आम बादाम, केसर कुल्फी काजू, रोज पेटल खजूर के साथ कई वैयारटी में भी बाजार में है। इनकी 1500 से 1800 तक कीमत है। चॉकलेट,आम और कुल्फी फ्लेवर वाले मेवे दिवाली पर इस बार बाजार में सादे मेवे के साथ ही अलग-अलग फ्लेवर्स वाले ड्राई फ्रूट्स भी पसंद किए जा रहे हैं। राजापार्क स्थित ड्राई फ्रूट्स विक्रेता ज्योति विरमानी ने बताया कि उन्होंने अपना स्टोर इस उद्देश्य से शुरू किया है कि लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। इसी सोच के साथ पारंपरिक ड्राई फ्रूट्स को नए-नए फ्लेवर्स में तैयार किया जाता है। ग्राहक चॉकलेट, कॉफी, आम और केसर कुल्फी फ्लेवर वाले मेवे भी खरीद रहे हैं। इनकी खासियत है कि इन्हें बिना एक्स्ट्रा शुगर,आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव के तैयार किया जाता है। इसके अलावा रियल फ्रूट,ब्लूबेरी और रेड बेरी फ्लेवर भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। यहां देखें फ्लेवर्ड काजू, बादाम और खजूर की खास वैरायटी फ्लेवर्ड काजू, बादाम और खजूर की खास वैरायटी पर कुल्फी काजू: फुल साइज काजू पर मिल्क पाउडर, शुद्ध केसर और छोटी इलायची के फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद कुल्फी जैसा खास एहसास देता है। इसकी कीमत 1600 रुपए प्रति किलो है। मैंगो बादाम: फुल साइज बादाम पर मैंगो पल्प, मिल्क पाउडर और व्हाइट चॉकलेट की पतली परत चढ़ाई जाती है। इसे बिना अतिरिक्त शुगर, आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव के तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 1500 रुपए प्रति किलो है। चॉकलेट बादाम: चॉकलेट पसंद करने वाले लोगों के लिए साबुत बादाम पर डार्क चॉकलेट की कोटिंग करके खास फ्लेवर तैयार किया जाता है। इसके अलावा कॉफी और चॉकलेट के मेल से मोका (Mocha) फ्लेवर भी पेश किया जा रहा है। चॉकलेट की रिचनेस और बादाम का कुरकुरापन इन फ्लेवर्स को खास बनाता है। इसकी कीमत 1500 रुपए प्रति किलो है। तिरामिसू बादाम: तिरामिसू फ्लेवर आजकल काफी चलन में है। इसे साबुत बादाम पर व्हाइट चॉकलेट और वनीला फ्लेवर की कोटिंग करके तैयार किया जाता है। इसका हल्का मीठा और क्रीमी स्वाद इसे खास बनाता है। नए फ्लेवर्स पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच यह आकर्षक विकल्प बन रहा है। इसकी कीमत 1500 रुपए प्रति किलो है। रोज पेटल खजूर: बड़े खजूर के बीच में साबुत बादाम भरकर उसके ऊपर रोज पेटल और व्हाइट चॉकलेट की कोटिंग की जाती है। इसका खूबसूरत लुक और अलग स्वाद इसे खास बनाता है। इसकी कीमत 1800 रुपए प्रति किलो है। ड्राई फ्रूट खजूर: खजूर के बीच में बादाम भरकर इसे खास ड्राई फ्रूट कॉम्बिनेशन के रूप में तैयार किया जाता है। इसमें अलग-अलग फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत 1700 रुपए प्रति किलो है। गिफ्ट के लिए ड्राई फ्रूट्स के आकर्षक कॉम्बो दिवाली पर गिफ्ट देने के तरीके में भी बदलाव आया है। अब लोग केवल मिठाई के डिब्बों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ड्राई फ्रूट्स के आकर्षक कॉम्बो पैक और प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स भी चुन रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स व्यवसायी लक्ष्य बताते हैं कि रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ-साथ कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के लिए भी ड्राई फ्रूट्स के प्रीमियम पैक पसंद किए जा रहे हैं। इसकी वजह इनकी उपयोगिता,बेहतर पैकेजिंग और अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध विकल्प हैं। जयपुर से दिल्ली, हैदराबाद बैंगलूर तक किए जा रहे गिफ्ट कविता जैन ने बताया कि दिवाली के मौके पर मावे की मिठाई की जगह इस बार में अपने परिवार दोस्तों को ड्राई फ्रूट्स देने को प्राथमिकता दूंगी। इसका पहला कारण है कि लगातार मावे के मिलावटी होने की बातों ने गिफ्टिंग में अब ड्राई फ्रूट्स की ओर रूख किया है। कविता ने बताया कि जयपुर में ही नहीं हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली तक अपने मिलने वालों को दिवाली पर दोस्तों-रिश्तेदारों को केसर कुल्फी काजू और मैंगो बादाम गिफ्ट करूंगी।