भास्कर न्यूज | अलवर शहर के प्रसिद्ध वेंकटेश बालाजी मंदिर को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एफएसएसएआई ने ईट राइट भोग स्थल का प्रमाण पत्र प्रदान दिया है। यह सम्मान मंदिर में तैयार होने वाले प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता के लिए दिया गया है। यह प्रमाण पत्र 6 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2028 तक दो वर्षों के लिए मान्य रहेगा। इस उपलब्धि से श्रद्धालुओं में मंदिर के प्रसाद के प्रति विश्वास बढ़ेगा।