राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का परिणाम शनिवार 18 अप्रैल को जारी कर दिया। इसमें प्रदेश की टॉप-20 मेरिट सूची में बालोतरा के दो अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। भूपेंद्र सिंह को 9वीं और कैलाश कुमार कों 13वीं रैंक मिली है। 9वीं रैंक हासिल करने वाले भूपेंद्र सिंह बालोतरा जिले के केसुम्बला गांव के निवासी हैं। बड़े भाई की भी आई थी 9वीं रैंक भूपेंद्र सिंह के पिता पटवारी थे, जिनका निधन हो चुका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। भूपेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई ने भी वर्ष 2009 में RAS परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने भी अपने बड़े भाई से प्रेरणा और गाइडेंस लिया। भूपेंद्र सिंह की काॅलेज की पढ़ाई जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से हुई। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि से उनके परिवार और बालोतरा जिले में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर) Topics:RAS-2024 रिजल्ट