बालोतरा जिले में आईसर मिनी ट्रक के गुप्त केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही 1,726.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मामले में पहले ट्रक चालक खेमाराम को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में तस्करी से जुड़े तीन और आरोपियों की पहचान हुई, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस शराब की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। ट्रक के गुप्त केबिन में मिले शराब के 197 कार्टन एसपी राजेश कुमार कावत ने बताया कि 16 अक्टूबर को डीसीआरबी बालोतरा से मिले इनपुट के आधार पर डीसीआरबी, डीएसटी बालोतरा और गुड़ामालानी थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। गांधव चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान आईसर मिनी ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक के गुप्त केबिन में पंजाब और राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 197 कार्टन मिले। शराब की कुल मात्रा 1,726.56 लीटर थी। पुलिस ने मौके से खेमाराम पुत्र नवलाराम मेघवाल निवासी धनाऊ, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया। शराब और परिवहन में इस्तेमाल आईसर मिनी ट्रक को भी जब्त किया गया। 8 पीएम से लेकर रॉयल चैलेंज तक की शराब मिली ट्रक से बरामद शराब में अलग-अलग ब्रांड के कार्टन और पव्वे शामिल थे। इनका विवरण इस प्रकार है: जांच में तीन और आरोपियों की पहचान मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की गई। आगे की जांच में पुलिस ने सूचना जुटाने, पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की पहचान की। इनमें बनाराम उर्फ भन्नाराम पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी नई खड़ाली, थाना आरजीटी नगर, जिला बालोतरा; लोकराज पुत्र नानकचंद निवासी सेहोरा, थाना गंग्याल, जिला जम्मू, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर; और तिलोकराज पुत्र मदरूपसिंह जाट निवासी गगोर, थाना राजगढ़, जिला चूरू शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।