प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। युद्धस्तर पर सभा की तैयारियां चल रही हैं। क्रेनों से डोम बनाए जा रहे हैं। 400 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। सभा स्थल पर 100 से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। जिससे सभास्थल के अंतिम छोर पर बैठे लोगों को भी पीएम की आवाज साफ सुनाई दे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया- सभा में 2 लाख लोग पहुंचेंगे। सभा स्थल पर तीन बड़े-बड़े डोम बनाए जा रहे हैं। हर डोम में 35 ब्लॉक है। एक ब्लॉक में 1600 लोग बैठ सकेंगे। गर्मी को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में पंखे, 100 कूलर भी मंगवाए गए हैं। 10 से 15 हजार टू व्हीलर, 4000 हजार गाड़ियों की पार्किंग बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया- 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का पीएम नरेंद्र मोदी का उद्घाटन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन और एचपीसीएल की पूरी टीम तैयारी में जुटी है। सभा स्थल पर डोम बनाने का काम चल रहा है। सभा स्थल पर 10 से 15 हजार छोटे और 4 हजार बड़े वाहनों की पार्किग की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग रूट से आने वाले लोगों के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई है। 1 घंटे रिफाइनरी के प्रोसेस को जानेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया- पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बाड़मेर उत्तरलाई एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से आएंगे। इसके लिए बाड़मेर प्रशासन ने तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली है। उत्तरलाई एयरपोर्ट से पीएम मोदी प्लेन से रिफाइनरी हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां पर रिफाइनरी में 1 घंटे तक पूरे प्रोसेस को जानेंगे। वहां पेट्रोलियम मंत्री हरदीपपुरी, सीएम भजनलाल शर्मा समेत प्रदेश के अधिकारी और HPCL के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 35 ब्लॉक बनेंगे; 1 में 1600 लोग बैठ सकेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया- पीएम मोदी के सभा स्थल में करीब 2 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इसके लिए 3 बड़े-बड़े डोम लगाए जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ब्लॉक में 1600 लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक डोम में 35 ब्लॉक बनेंगे। पीएम के प्रोग्राम को देखते हुए 1 लाख 70 से 80 हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं पांडाल के अंदर व बाहर तीन बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। एक किलोमीटर के दायरे में वाहनों की पार्किग की व्यवस्था रहेगी। सभा में बालोतरा, बाड़मेर समेत आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में, प्रशासन ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। देखें सभा स्थल की तस्वीरें… रिफाइनरी की पूरी जानकारी यहां पढ़ें… राजस्थान की रिफाइनरी से नहीं निकलेगा कचरा, सबसे आधुनिक भी:पीएम 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन, 79 हजार करोड़ में बनी, जानें- क्यों है खास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के लिए रिफाइनरी के अलग मायने हैं। (पढ़ें पूरी खबर)