जिले के बामनवास गांव में पूर्व सैनिक स्वर्गीय हवलदार उदयवीर सिंह की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राजस्थान लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपसवाल, पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा और मेजर जनरल सुभाषचंद्र गोदारा उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर हवलदार उदयवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। सभा में झुंझुनूं के साथ-साथ चिड़ावा, नवलगढ़, गुढ़ा, खेतड़ी, बुहाना, सूरजगढ़, राजगढ़, चूरू, सीकर और जयपुर से विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 पूर्व सैनिकों ने शिरकत की। इस मौके कर्नल शौकत अली, कर्नल सुरेश जांगिड़ (सचिव चिड़ावा), कप्तान ताराचंद (जिला संघ अध्यक्ष), कप्तान अमरचंद खेदड़ (महासचिव), कप्तान रामनिवास (कोषाध्यक्ष), सूबेदार रामनिवास (चिड़ावा), सूबेदार मेजर मंदरूप सिंह (झुंझुनूं), कप्तान केसरदेव (खेतड़ी), सूबेदार मुकेश पुनिया (राजगढ़), सूबेदार ओंकार उपाध्याय, जेपी डूडी, उमराव सिंह पूनिया, जयपाल पूनिया, सूबेदार धर्मपाल भांभू (सेवा परिषद अध्यक्ष), सूबेदार शिशुपाल, सूबेदार सीताराम धीवा, कप्तान बीरबल आदि मौजूद रहे।