दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर 3 से 10 अगस्त तक ‘मारवाड़ रो उत्सव’ कार्यक्रम होगा। मनोरंजन, ज्ञान, संगीत, हास्य, प्रेरणा और उत्साह से भरपूर कई इवेंट होंगे। रियल एस्टेट अवार्ड व फैशन शो का आयोजन भी होगा। कार्यक्रमों की शुरुआत मिर्ची बड़ा महोत्सव से होगी। पूरा शहर इनका लुत्फ उठाने के लिए उमड़ेगा। उत्सव के दौरान शहर में पहली बार देश के सात टॉप स्टैंडअप कॉमेडियन एक ही मंच पर परफॉर्म करेंगे। शहरवासियों को सनबर्न री-लोड के साथ झूमने का मौका भी मिलेगा। अभिनेत्री निम्रत कौर, अभिनेता व गायक पीयूष मिश्रा व संगीतकार स्वानंद किरकिरे बॉलीवुड की बातें करेंगे। आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी टॉक शो में मोटिवेशन देंगी। सीनियर जर्नलिस्ट सुधीर चौधरी बदलते मीडिया पर विचार रखेंगे। जोधपुर कॉमे​डी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा म्यूजिक प्रोग्राम सनबर्न री-लोड 8 अगस्त और जोधपुर कॉमे​डी फेस्टिवल 9 अगस्त को होगा। इन दोनों कार्यक्रमों के टिकट बुक माय शो से बुक कराए जा सकेंगे। सनबर्न री-लोड में डीजे सुकेतु, डीजे ताशा और मास्क बॉक्स धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। कॉमे​डी फेस्टिवल में स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता, आशीष सोलंकी, स्वाति सचदेवा, विवेक समतानी, रजत सूद, कौस्तुभ अग्रवाल और जसप्रीत सिंह गुदगुदाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 9414162220 नंबर पर संपर्क करें।