बारां| राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं। चुनाव समाप्ति तक मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों में शासकीय दौरे नहीं करेंगे और न ही सरकारी वाहनों का उपयोग करेंगे। आपात स्थिति को छोड़कर चुनाव क्षेत्रों में मंत्रियों के स्वागत और प्रोटोकॉल पर भी रोक रहेगी। कोई भी दल या उम्मीदवार विश्राम गृहों और डाक बंगलों का उपयोग चुनाव प्रचार कार्यालय के रूप में नहीं कर सकेगा। आचार संहिता के चलते भूमि आवंटन, नियमन, पट्टा और ऋण वितरण प्रतिबंधित रहेंगे।