पाली शहर के बांगड़ हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार सुबह श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 17 अप्रेल को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर शैलेष विश्नोई कोश्रद्धाजंलि दी। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही इस दौरान बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ कैलाश परिहार ने मौजूद डॉक्टर्स, रेसिडेंट को कहा कि टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और गाड़ी की स्पीड कम रखें। क्योंकि हमारी या किसी दूसरे वाहन चालक की एक गलती से जान जा सकती है। जिससे पूरे परिवार को जीवन भर न भूलने वाले दर्द से गुजरना पड़ेगा। डॉ. आरके विश्नोई भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते समय नियमों का सख्ती से पालन करें। यह नियम हमारे हित के लिए होते है न कि कोई बोझ। इस पर सभी ने आश्वासन दिया कि वे यातायात नियमों का पालना जरूर करेंगे। इस दौरान डॉ ओपी सुथार, डॉ एचएम चौधरी, डॉ प्रवीण गर्ग, डॉ ललित शर्मा, डॉ लक्ष्मण सोनी, डॉ सुखदेव चौधरी, डॉ नूरन मिर्जा, डॉ विपुल नगर, डॉ वेदप्रकाश पालीवाल सहित समस्त रेसिडेंट डॉक्टर एवं हॉस्पिटल स्टॉफ मौजूद रहा। यह है मामला बता कि 16 अप्रेल की रात को शहर के नया गांव रोड पर मोड पर ट्रेलर चालक ने अचानक टर्न लिया। जिससे पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार जालोर के दाता (सांचौर) निवासी 34 साल के डॉक्टर शैलेष विश्नोई पुत्र बाबूलाल विश्नोई की मौत हो गई थी। वही कार में सवार पाली जिले के धिंगाणा (जेतपुर) निवासी 30 साल के डॉक्टर गौरव सिंह पुत्र देवीसिंह घायल हो गए थे। यह भी पढ़े - *डंपर और कार की टक्कर में एक डॉक्टर की मौत:* दूसरे डॉक्टर के सिर में चोट, हालत गंभीर; चकनाचूर हुई गाड़ी