आगामी द्वि-शताब्दी जन्मोत्सव के तहत राजेंद्र धाम तीर्थ में गुरु सप्तमी महा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। श्री राज हर्ष हेमेन्द्र जैन ट्रस्ट की ओर से आगामी 13 से 15 जनवरी 2027 तक त्रिदिवसीय गुरु सप्तमी महा महोत्सव रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ट्रस्ट के सीईओ रतनलाल मालू ने बताया कि तीन दिवसीय महा महोत्सव में तीनों दिन भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था के लिए मोहनलाल सिंघवी कटारिया को प्रभारी बनाया गया है। बैठक में महा महोत्सव के कार्यक्रम से संबंधित बैनर का विमोचन मुख्य ट्रस्टी सायरमल नाहर, पूर्व ओसवाल समाज बालोतरा अध्यक्ष शांतिलाल दागा व कुंवारी कन्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी सायरमल नाहर, गौतमचंद चौपड़ा, शांतिलाल डागा, मोहन सिंघवी, रतनलाल मालू, जवेरीलाल मेहता, सुमेरमल गोठी, महेश कुमार जैन, राजूभाई सहित गुरु भक्त मौजूद रहे।