​बांसवाड़ा में पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रमुख पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले की सभी 43 जिला परिषद सीटों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक अर्जुन सिंह बामणिया के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में सभी 43 वार्डों के लिए अधिकृत उम्मीदवार तय किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्वाचन प्रतीक (सिंबल) के आवंटन और उम्मीदवारों के नामों की यह सूची आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला परिषद बांसवाड़ा के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय को प्रेषित की है। सिंबल सीधे चुनाव अधिकारी को सौंपे गए। देखिए- कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट