​बांसवाड़ा जिले में दूसरे चरण के तहत होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) को आधिकारिक रूप से संपन्न हो गई। जिले की 4 प्रमुख पंचायत समितियों छोटी सरवन, गनोड़ा, घाटोल और तलवाड़ा में चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की खासी भीड़ देखने को मिली। इन चारों पंचायत समितियों की कुल 74 निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के लिए आखिरी दिन तक 343 उम्मीदवारों की ओर से कुल 359 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। ​पंचायत समिति वार नामांकन की स्थिति ​प्रशासन अब आगे की चुनावी प्रक्रिया और नाम वापसी की तिथियों की तैयारियों में जुट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिग्गजों ने अपने पाले मजबूत करने शुरू कर दिए हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक होने के आसार हैं। ये खबर भी पढ़िए… बांसवाड़ा में 2 विधायकों के बेटों को कांग्रेस का टिकट:जिला परिषद के 43 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, सिंबल सीधे रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे ​बांसवाड़ा में पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रमुख पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां कांग्रेस पार्टी ने 2 विधायकों के बेटों को जिला परिषद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। पूरी खबर पढ़िए