बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होने जा रहा है। बांसवाड़ा जिले की चार प्रमुख पंचायत समितियों घाटोल, गनोड़ा छोटी सरवन, तलवाड़ा के 74 पंचायत समिति सदस्यों के वार्डो व 139 ग्राम पंचायतों के 372 बूथों पर कल वोट डाले जाएंगे। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के 43 वार्डों में से 11 वार्डों (वार्ड 1, 2, 3, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43) के लिए भी मुकाबला होगा। चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी (BAP) के कुल 33 प्रत्याशी है। इन चारों समितियों में कुल 3,56,506 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मैदान में पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की बराबरी की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे इस बार का मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा माना जा रहा है। ​26 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या ज्यादा चार पंचायत समितियों में कुल वोटर्स प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 1,934 पुलिसकर्मी तैनात मंगलवार 27 अक्टूबर को निर्वाचन दल पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं। कुल 2,441 निर्वाचन कर्मचारी मतदान कराएंगे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,934 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निर्वाचन दल के कर्मचारियों के लिए शहर के मेला ग्राउंड में अधिग्रहित वाहन एकत्रित हो गए हैं। मंगलवार शाम तक सभी कर्मचारी ईवीएम (EVM) मशीन व अन्य सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं। इन चारों पंचायत समितियों में 1,78,386 महिला मतदाता और 1,78,118 पुरुष मतदाता हैं।