बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे पूरी हो गई। जिला परिषद की 43 सीटों के लिए कुल 212 नामांकन पत्र मिले हैं। अंतिम दिन 80 नामांकन दाखिल किए गए। कलेक्ट्री परिसर में सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ रही। अब शनिवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। सबसे ज्यादा व सबसे कम नामांकन वाले वाले वार्ड जिला परिषद की 43 सीटों में से वार्ड 4 और वार्ड 22 में सबसे ज्यादा 11-11 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड 32 में 10 और वार्ड 21 में 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं, वार्ड 3, 27 और 29 में 7-7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन वार्डों में सबसे कम 3-3 उम्मीदवार हैं: ​अंतिम समय तक चला नामांकन का दौर नामांकन के अंतिम दिन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। नामांकन दाखिल करने का सिलसिला अंतिम समय तक चला। वार्ड 32 से उम्मीदवार रूपसिंह समय सीमा खत्म होने से ठीक 1 मिनट पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। ​कुल 212 नामांकन प्राप्त हुए: कल होगी पत्रों की स्क्रूटनी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कुल 80 नामांकन प्राप्त हुए। इस तरह जिले की 43 जिला परिषद सीटों के लिए पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 212 नामांकन मिले हैं। डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी यानी जांच शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस प्रक्रिया के लिए संबंधित उम्मीदवारों को पहले ही उपस्थित रहने के संबंध में जानकारी दे दी गई है। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आगे की चुनावी प्रक्रिया जारी रहेगी। ​28 अक्टूबर को होगा मतदान बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद चुनाव के दूसरे चरण के तहत गनोड़ा, घाटोल, छोटी सरवन और तलवाड़ा पंचायत समितियों में 28 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन वापसी और चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।