प्रदेशभर के साथ बाड़मेर में भी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। बाड़मेर में 78.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। बाड़मेर कोर्ट परिसर की लाइब्रेरी में वोटिंग शांति संपन्न हुई। यहां चार मतदान करने के लिए केबिन बनाए गए। ताकि लंबी लाइनें नहीं लगें। बाड़मेर में 446 वोटर हैं जिसमें 349 ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान को लेकर वकीलों में उत्साह नजर आया। इस बार के चुनाव में सबसे खास बात महिलाओं की बढ़ती भागीदारी है। कुल 234 उम्मीदवारों में से 57 महिला अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 23 पदों के लिए हो रहे चुनाव वरिष्ठ वकील एवं जिला चुनाव अधिकारी सवाई माहेश्वरी ने बताया- कुल 23 पदों के लिए हो रहे चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुनी जाएंगी। बाड़मेर में 446 वोटर के लिए 4 बूथ मतदान बनाए गए हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया के बाड़मेर एसडीएम यशार्थ शेखर को ऑर्ब्जवर बनाया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी, कोर्ट का स्टाफ और वकील परिषद के सदस्य एक्टिव नजर आए। माहेश्वरी ने बताया कि अधिवक्ता संघ बाड़मेर के कुल 446 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 349 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह चुनाव उपखंड अधिकारी बाड़मेर यथार्थ शेखर की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में महेंद्र सिंह सोढ़ा, हितेश गोयल, मुस्कान सराफ, दाऊद मसूरी एवं मुकुल सराफ ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चौहटन में 45 में से 42 वकीलों ने किया मतदान मतदान अधिकारी अधिवक्ता मोहनलाल खिलेरी ने बताया- चौहटन न्यायालय परिसर में स्थापित मतदान केंद्र पर कुल 45 मतदाता पंजीकृत थे। 42 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । तीन मतदाताओं ने किन्हीं कारणों से मत नहीं डाले। एसडीएम चौहटन बद्रीनारायण विश्नोई इस मतदान व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। उनकी उपस्थिति में सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की निर्देशानुसार वीडियोग्राफी करवाई गई।