अलवर| बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए कोर्ट परिसर में बुधवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान ने बताया कि इस चुनाव में अलवर के करीब 1829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी मुनीराम यादव की देखरेख में चुनाव संचालन होगा। जबकि अनिल नरूका को संचालन समिति में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं को अपना आईडी कार्ड साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 2 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें वर्ष 1968 से 2006 तक पंजीकृत अधिवक्ता बूथ नंबर एक में मतदान करेगें। जबकि वर्ष 2007 से 2026 तक पंजीकृत अधिवक्ता बूथ नंबर 2 पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में जिले से 4 सदस्य चुनाव मैदान में है। जिसमें एडवोकेट कासम खान, रामनिवास सैनी, भूपसिंह पोषवाल व पूनम यादव शामिल है।