बारां में पंचायतीराज चुनाव शुरू होने से पहले खाली चल रहे दो प्रमुख पदों पर शुक्रवार को नियुक्ति कर दी गई है। आईएएस शिवेन्द्र प्रताप को जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। अजय कुमार आर्य को अतिरिक्त जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। करीब दो हफ्ते पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनांगल को एपीओ किया गया था। उनकी जगह अब अजय कुमार आर्य ने पद संभाला है। जनांगल को डूंगरपुर जिला परिषद भेजा गया है। जिला परिषद सीईओ हरीश मीणा को एपीओ करने के बाद से यह पद खाली था। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव तोमर इसका अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे। अब शिवेन्द्र प्रताप को सीईओ बनाया गया है। दूसरी ओर, किशनगंज में एसडीएम का पद अब भी खाली है। करीब दो हफ्ते पहले यहां के एसडीएम को एपीओ किया गया था। शाहाबाद में नए एसडीएम ने ज्वाइन कर लिया, लेकिन किशनगंज के लिए नियुक्त ऋतुराज शर्मा ने पदभार नहीं संभाला है। तहसीलदार विशाल फिलहाल एसडीएम का अतिरिक्त चार्ज देख रहे हैं।