बारां में इनरव्हील क्लब बारां ने स्व. लक्ष्मीनारायण वकील और स्व. रुक्मणी देवी अग्रवाल की याद में दो दिन का निःशुल्क स्पर्श चिकित्सा शिविर लगाया। बुधवार को खत्म हुए इस शिविर से 225 मरीजों को फायदा मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उर्मिला जैन ने सेवाएं दीं। प्रभारी नीतू जैन और मृदुला मारू ने उनका स्वागत किया। डॉक्टर सिसोदिया और प्रायोजक सीमा हरिओम अग्रवाल का सम्मान भी हुआ। क्लब अध्यक्ष चंद्रकला सेठी ने बताया कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा देना क्लब का मकसद है। मीडिया प्रभारी ललिता टोंग्या के मुताबिक, शिविर में कमर, गर्दन दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क और साइटिका जैसे पुराने दर्द के मरीजों का इलाज हुआ। सचिव चारु गुप्ता ने आभार जताया। अनिता सेठी, दिव्या जैन, सीमा सिंह, प्रेरणा शर्मा समेत कई क्लब सदस्यों ने शिविर में सहयोग किया।