बारां शहर के कोटा रोड ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर दो कारों में टक्कर हो गई। ओवरटेक के दौरान हुए इस हादसे में एक कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक कर रही थी। तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों कारों के अगले हिस्से टूट गए। हादसे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज जारी है। टक्कर के बाद ओवरब्रिज पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से टूटी कारों को हटवाकर यातायात फिर से चालू करवाया। पुलिस जांच कर रही है।