बारां की कृषि उपज मंडी में जिंसों की बंपर आवक और मजदूरों की कमी से माल का उठाव धीमा पड़ गया है, जिससे धान मंडी में व्यवस्था पर असर पड़ा। इसे देखते हुए आज 26 अक्टूबर से धान और मक्का की एकांतरे नीलामी व्यवस्था लागू की जा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने मजदूरों की कमी को इस फैसले की वजह बताया। मंडी सचिव डॉ. हरिमोहन बैरवा के अनुसार, 26 अक्टूबर को धान की नीलामी होगी, मक्का की नहीं। 27 अक्टूबर को मक्का की नीलामी होगी, धान की नहीं। यह व्यवस्था 31 अक्टूबर तक चलेगी। लश्करी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले उपज लेकर न आएं। धान मंडी में ट्रॉलियों को रात 10 बजे के बाद प्रवेश मिलेगा। किसान उसी दिन उपज लेकर आएं, जिस दिन उनकी संबंधित जिंस की नीलामी हो।