बारां शहर के वार्ड 39 की नगर पालिका कॉलोनी में पिछले सात दिनों से घरों में गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। दूषित पानी के कारण कॉलोनी के लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासी सुमित अदलक्खा ने बताया कि इस पानी के इस्तेमाल से हैजा, पेट दर्द और त्वचा रोगों का खतरा बढ़ गया है। पीने के पानी के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों के बीच से गुजर रही पाइपलाइन की वजह से पानी दूषित हो रहा है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनिल गोचर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। कॉलोनीवासियों ने साफ पानी की सप्लाई की मांग की है।