बारां शहर के नलका रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 36 आज रविवार को बंद रहेगा। यह फाटक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक, यानी कुल 10 घंटे के लिए, मेंटेनेंस के काम के कारण बंद किया जाएगा। इस दौरान यहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रोशन कुमार ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा के लिए यह काम बहुत जरूरी है। फाटक पर मेंटेनेंस के चलते लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक रास्ता तय किया गया है। इस फाटक से गुजरने वाले वाहन चालक अब फाटक संख्या 34, जो सुंदलक स्टेशन के पास है, वहां से आना-जाना कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें और सहयोग करें।