बारां जिले में बालिका सशक्तिकरण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नारी-युवती सम्मेलन और महिला अधिकारिता विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह मनाया। अग्रवाल धर्मशाला में नारी-युवती सम्मेलन हुआ। इसका मकसद युवतियों में लीडरशिप क्षमता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अध्यक्षता अरुणा शर्मा ने की। सारिका सिंह चौहान मुख्य अतिथि थीं। अदिति गाबा और इशू गौतम मौजूद रहीं। युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी मिला। महिला अधिकारिता विभाग ने 11 से 16 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह मनाया। निदेशक शुभम नागर के निर्देश पर सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की शपथ और रैली से शुरुआत हुई। सप्ताह भर माय भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप, बाल विवाह कानून पर ट्रेनिंग और योजना सेतु कैंप लगे। 16 अक्टूबर को बटावदी आश्रम छात्रावास में करियर काउंसलिंग, डॉ. सुधीरा का प्रेरणा सत्र और आशा सिंह ने आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की जानकारी मिली।