बारां जिले की चार पंचायत समितियों में चौथे चरण के पंचायतीराज चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में बारां, छबड़ा, छीपाबड़ौद और अटरू पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए उम्मीदवार 4 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि मतदान 14 नवंबर को होगा। इसके बाद पंच-सरपंच के चुनाव 16 नवंबर को कराए जाएंगे। 4 नवंबर तक होंगे नामांकन पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 5 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 6 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। 14 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान चारों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती 20 नवंबर को होगी। 16 नवंबर को पंच-सरपंच के चुनाव ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इन पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी। वहीं, उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को कराया जाएगा।