राजधानी जयपुर की सड़कों पर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। स्कॉर्पियों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बादजयपुर में तेज-रफ्तार स्विफ्ट ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर:लोगों के पीछा करने पर रिवर्स गाड़ी भगा ले गया; स्कॉर्पियो सवार ने किया स्टंट जयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को डिटेन किया। बुधवार देर रात जवाहर सर्किल इलाके में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की तरफ जाने वाले रोड पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने तेज रफ्तार में गाड़ी को उल्टा-सीधा दौड़ाते हुए स्टंटबाजी की थी। इस दौरान सड़क पर चल रहे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी पुलिस की पकड़ में आने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। युवक ने कहा कि बुधवार रात वह अपनी स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहा था और गाड़ी को उल्टे-सीधे तरीके से चला रहा था। जयपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। वह अपनी गलती के लिए माफी मांगता है और भविष्य में ऐसा नहीं करने के साथ यातायात नियमों का पालन करने का वादा करता है। 22 वर्षीय यश कुमार मीणा की पहचान पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक की पहचान यश कुमार मीणा (22) निवासी 172, जेवियर आर्केड सेकंड, चैनपुरा, जगतपुरा, थाना रामनगरिया के रूप में हुई है। जवाहर सर्किल थानाधिकारी मुकेशचंद गुर्जर ने बताया कि स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान की और युवक को डिटेन किया। युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है। उसे भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है। सड़क पर स्टंटबाजी से कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे बुधवार देर रात जवाहर सर्किल इलाके में स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर खतरनाक तरीके से गाड़ी दौड़ाई। इस दौरान आसपास से गुजर रहे कई वाहन उसकी चपेट में आने से बच गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया।