बारां में पंचायतीराज चुनाव के तहत नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद के 29 वार्डों में 95 और 6 पंचायत समितियों में 299 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 4 निर्दलीयों ने नाम वापस लिए, अब 1 निर्दलीय मैदान में है। चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। जिला परिषद के 29 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के 29-29 प्रत्याशी हैं। आप पार्टी के 7 और भाजपा से बागी होकर 1 प्रत्याशी वार्ड नंबर एक से मैदान में है। अधिकांश जगह त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। 6 पंचायत समितियों में 299 उम्मीदवार मैदान में शाहबाद पंचायत समिति के वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कांग्रेस के सीताराम सहरिया निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अन्य में अन्ता में 50, केलवाड़ा में 47, किशनगंज में 55, मांगरोल में 53, नाहरगढ़ में 53 और शाहबाद में 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।