बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को दूसरे दिन जिला परिषद और जिले की छह पंचायत समितियों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। चुनाव विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे। वहीं, पंचायत समिति सदस्य के लिए 87 अभ्यर्थियों ने 89 नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत समिति के हिसाब से नामांकन की स्थिति अंता में 5, केलवाड़ा में 25, किशनगंज में 14, मांगरोल में 8, नाहरगढ़ में 7 और शाहबाद में 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा। बता दें कि पहले दिन जिला परिषद में 1 और पंचायत समितियों में 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे थे। इस तरह दो दिनों में जिला परिषद के लिए कुल 17 और पंचायत समितियों के लिए 106 अभ्यर्थी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।