पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जुआ-सट्टा, शराब और अवैध हथियारों के खिलाफ एक खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना और जिला विशेष टीम (DST) ने मिलकर कार्रवाई की। एएसपी सौरभ तिवारी और सीओ रोहिताश्व देवन्दा की देखरेख में थानाधिकारी हीरालाल पुनिया की अगुवाई में 5 टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने मेलखेड़ी में मेडिकल कॉलेज के सामने एक टापरी और नारेडा रोड पर मोहन जी के मकान के पास छापा मारा। यहां जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 69,000 रुपए की जुआ में लगी रकम जब्त की है। कोतवाली थाने में इस संबंध में 5 मामले दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में दो मुख्य आरोपी संजय सांवरिया और हितेश चन्देल अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।