बारां के प्रताप चौक पर श्री महावीर कला मण्डल संस्थान की रामलीला में शुक्रवार रात राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ। दर्शकों ने प्रस्तुति को खूब सराहा। संरक्षक लक्ष्मण वर्मा सागर ने बताया कि हनुमान जी ब्राह्मण वेश में श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचे। वहां उनकी राम से भेंट हुई और वे उन्हें राजा सुग्रीव के पास ले गए। भगवान राम ने सुग्रीव को सीता हरण की बात बताई, जिस पर सुग्रीव ने मित्रता का अनुरोध किया। उन्होंने राम को सीता के आभूषण दिखाए और बताया कि रावण उन्हें पुष्पक विमान से ले गया। श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजपाट वापस दिलाया। इसके बाद सीता की खोज शुरू हुई। निदेशक राकेश नागर ने बताया कि शनिवार रात सेतुबंध रामेश्वरम, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की विशेष प्रस्तुति होगी।