बारां के मुख्य पंप हाउस में शॉर्ट सर्किट से पैनल जल गया। जिसके बाद शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनिल गोचर ने बताया कि पैनल जलने से पंपिंग रुक गई है। इससे शाम की पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। शाम को उत्तम कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, गौशाला क्षेत्र, कॉलेज रोड, गोपालपुरा गांव और श्रमिक कॉलोनी में पानी नहीं मिलेगा। विभाग की टीम पैनल ठीक करने में लगी है। मंगलवार से सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।